'शॉर्ट कट' में पहले अनिल कपूर थे

अनिल ने कहा, "फिल्म में किरदारों को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। अक्षय हमेशा से इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे।" उन्होंने कहा, "वास्तविक रूप से अक्षय की भूमिका पहले मैं निभाने वाला था और ऐसे में अक्षय अरशद वारसी की भूमिका निभाते।
परंतु इसी बीच सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' में काम करने के लिए कहा और मैंने हां कर दी। इसके बाद फिल्म में अक्षय को यह भूमिका दे दी गई।"
गौरतलब है कि 'शॉर्ट कट- द कॉन इज ऑन' के निर्देशक नीरज वोहरा हैं और यह 10 जुलाई को रिलीज हो रही है।
akshaye khanna anil kapoor arshad warsi अक्षय कुमार अनिल कपूर अरशद वारसी नीरज वोहरा ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट कट द कॉन इज ऑन black and white bollywood neeraj vora short kut subhash ghai


Click it and Unblock the Notifications