अक्षय, शाहरूख में याराना बढा़
लगता है अक्षय कुमार और शाहरूख खान अच्छे दोस्त बन गए है। दोनों को एकसाथ समय बिताते हुए देखा गया।
हाल में दोनों फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे। अक्षय फिल्म ब्लू की शूटिंग में व्यस्त थे और शाहरूख एक एड फिल्म में काम कर रहे थे। जब शाहरूख हो पता चला कि अक्षय भी यहीं पर है तो उनसे मिलने चले गए।
वीडियो: अक्षय कुमार से बातचीत
शाहरूख को देखकर अक्षय हैरान रह गए। दोनों ने काफी देर तक बातें की। सुनने में आ रहा है कि दोनों एक फिल्म में साथ काम करना चाह रहे है।
अच्छा है वैसे भी बॉलीवुड मे हीरो के बीच दोस्ती कम ही होती है।


Click it and Unblock the Notifications











