ससुर का बंगला बनवा रहे हैं अक्षय कुमार
दामाद हो तो अक्षय कुमार जैसा, राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया तो अक्षय कुमार जैसे दामाद को पाकर अपने को धन्य समझ रहे हैं. अक्षय कुमार के सितारे जहां बालीवुड में बुलंदी पर हैं, वहीं यह भी एक कड़वा सच है कि राजेश खन्ना पाई पाई के मोहताज हो रखे है. यहां तक कि वे कार्टर रोड स्थित अपने बहुचर्चित बंगले को जो कि काफी समय से जर्जर पडा़ था, उसकी मरम्मत भी नहीं करवा पा रहे थे. ऐसे आडे़ समय में उनकी बेटी टिंवकल के पति अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना को सुझाव दिया कि बंगले की मरम्मत करवाकर उसे भव्य रुप दिया जाये.
राजेश खन्ना ने इस बारे में बताया कि बंगले की मरम्मत जारी है और वे इस वजह से बंगले में नहीं रह पा रहे हैं और उनका समय ज्यादातर बाहर ही बीत रहा है. उन्होंने कहा कि उनका बंगला उनके लिए महल की तरह है. इसकी मरम्मत दिसंबर तक पूरी हो जायेगी और 29 दिसंबर को जब टिंवकल का जन्मदिन आयेगा तो वे बालीवुड को अपने महल में भव्य पार्टी देंगे.
बताया जाता है कि बंगले की मरम्मत में राजेश खन्ना की बेटी रिंकी, डिंपल के अलावा अक्षय कुमार भी प्रर्याप्त रुचि ले रहे हैं और अक्षय बंगले की मरम्मत में जी भर के पैसे खर्च कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications