खिलाड़ी 786 ने खरीदा 3 लाख का गोल्डन बूट
इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 786 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक बार फिर से वो खिलाड़ी टैग के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता भी वो ही है लेकिन इस बार उनकी फिल्म की चर्चा उनके रोल या प्रोडक्शन को लेकर नहीं हो रही है बल्कि इस बार विषय है अक्षय कुमार का नया शौक. नया इसलिए क्योंकि बॉलीवुड में पिछले बीस सालों से सक्रिय अक्षय कुमार के इस नायाब शौक के बारे में दर्शकों को आज ही पता चला है।
और यह नया शौक है जूतों का...जी हां बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार को जूतों का बहुत शौक है जिसके लिए वह मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं। अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म खिलाड़ी 786 के लिए एक-दो नहीं बल्कि 3 लाख खर्च किये हैं। जी हां फिल्म में अक्षय कुमार तीन लाख का जूता पहनें नजर आयेंगे जिसे डिजाइन किया है न्यूयॉर्क के जाने-माने डिजाइनर क्रिस्टियन लोबोटिन ने और तो और कहा जा रहा है अक्षय का यह जूता सुनहरे रंग का है जिसे कि आप गोल्डन बूट कह सकते हैं।
फिल्म में अक्षय के साथ असिन है, फिल्म की कहानी के बारे में तो अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फिल्म के गाने बलमा सांग ने टॉप टेन में जगह बना ली है। लोग गाने को पसंद कर रहे हैं। जींस के ऊपर चश्मा लगाये और पान चबाये अक्षय कुमार और गोल्डन बूट देखते हैं कि खिलाड़ी 786 को कहां ले जाता है?

Click it and Unblock the Notifications












