ट्विंकल का जन्मदिन गोवा में मनाएंगे अक्षय

अक्षय ने बताया, "मैं अपने परिवार के साथ नौ दिन के लिए गोवा जा रहा हूं और वहां मैं खूब मजे करूंगा। हम वहां पहले टीना (ट्विंकल) का जन्म दिन मनाएंगे और फिर नए साल की पार्टी करेंगे।"
अक्षय कहते हैं कि वह हर साल ट्विंकल और अपने आठ वर्षीय बेटे आरव के लिए पर्याप्त समय निकालते हैं। उन्होंने कहा, "आपको काम और परिवार के बीच सही संतुलन बनाने की आवश्यकता होती है।मेरा परिवार मेरे काम को समझता है और जब मैं काम करता हूं तो मुझे कभी भी परेशान नहीं करता। इसलिए जब मैं छुट्टियों पर होता हूं तो उन्हें कभी शिकायत का मौका नहीं देता और मैं सिर्फ मजे करता हूं।
वह साल में कम से कम एक बार अपनी पत्नी को पूरा समय देना चाहते हैं। वह कहते हैं, "मैं अपनी परियोजनाओं के बीच कुछ छुट्टियां लेना पसंद करता हूं और साल में एक बार मैं लम्बी छुट्टी लेता हूं। उस समय मैं अपनी पत्नी के सामने एक ग्लोब रख देता हूं और उससे वह स्थान चुनने के लिए कहता हूं जहां वह छुट्टियां बिताना चाहे, और फिर हम वहीं जाते हैं।
वह मुझे पूरी स्वतंत्रता देती है, इसलिए मैं उसके लिए इतना तो कर ही सकता हूं।"यह साल अक्षय कुमार के लिए औसत रहा। उनकी 'हाउसफुल', 'खट्टा मीठा', 'एक्शन रिप्ले' और 'तीस मार खां' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुईं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के शो 'मास्टरशैफ इंडिया' के प्रस्तोता व जज भी बने।


Click it and Unblock the Notifications











