Fighter: एयरफोर्स पायलट की भूमिका के लिए अक्षय ने किया चौंकाने वाला बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Akshay Oberoi undergoes shocking fitness transformation: जैसे-जैसे जासूसी जगत बॉलीवुड पर हावी हो रहा है, सभी की निगाहें बहुप्रतीक्षित फिल्म फाइटर पर टिकी हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर अपने स्टारकास्ट को लेकर काफी सुर्खियों में है। बीते दिन फिल्म से ऋतिक का फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो चुके हैं।
फाइटर में अक्षय ओबेरॉय भी हैं, जो एक वायु सेना पायलट की भूमिका निभाएंगे। किरदार में ढलने के लिए मानसिक तैयारी के साथ-साथ अक्षय अपने किरदार के अनुरूप बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी बड़े पैमाने पर कसरत कर रहे हैं।
अक्षय ने वायु सेना पायलट के रूप में अपनी भूमिका के लिए खुद को प्रशिक्षित करके इस लुक चेंज से गुजरने का अवसर लिया। भूमिका के लिए तैयारी के 3 महीने के भीतर अभिनेता ने जो परिणाम हासिल किए हैं, वे आश्चर्यजनक हैं।
एयरफोर्स पायलट की भूमिका के लिए की कड़ी तैयारी
इस बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, "मैं फिल्म की शूटिंग से पहले और शूटिंग के दौरान बड़े पैमाने पर वर्कआउट कर रहा हूं। मैंने व्यक्तिगत रूप से खुद को प्रशिक्षित किया। इस भूमिका के लिए मुझे वायु सेना पायलट की भूमिका के लिए उपयुक्त दिखने के लिए चौड़े बॉडी structure की जरूरत थी। मैं एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं। मुझे आगे के कई महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। मैंने कार्डियो के अंतराल के साथ वज़न प्रशिक्षण किया और 10 किलो मांसपेशियां हासिल कीं।"
फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड को शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'पठान' दी है। इसके अलावा अक्षय जल्द ही ब्रोकन न्यूज 2 के बिल्कुल नए सीजन में, लाल रंग 2 पर काम शुरू करने वाले हैं और अपनी फिल्म वर्चस्व की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications