अक्षय ओबेरॉय ने 'लाल रंग' की 9वीं सालगिरह पर यादें ताज़ा की, बोली ये बात!

By Filmibeat Desk
Akshay Oberoi

Akshay Oberoi- अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने आज अपनी समीक्षकों द्वारा पसंद कि गई फिल्म "लाल रंग" की नौवीं सालगिरह पर भावुक होकर यादें साझा कीं। यह फिल्म, जो अब सिनेमा प्रेमियों के बीच एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है, अक्षय के करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई और लगभग एक दशक बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।

सैयद अहमद अफज़ल के निर्देशन में बनी लाल रंग एक अलग हटकर फिल्म थी जो हरियाणा में रक्त चोरी की काली सच्चाई को उजागर करती है। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और रणदीप हुड्डा ने दमदार भूमिकाएं निभाईं, जो उस समय की पारंपरिक हिंदी फिल्मों से बिल्कुल अलग थीं।

फिल्म की सालगिरह पर अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने कहा, "लाल रंग को रिलीज़ हुए 9 साल हो गए हैं, और मैं दिल से शुक्रगुज़ार हूं कि इस फिल्म को आखिरकार वो पहचान मिल रही है जिसकी ये हकदार थी। सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है, फैंस मुझे टैग कर रहे हैं, सीन शेयर कर रहे हैं, प्यार भेज रहे हैं - ये सब देख कर दिल खुश हो जाता है। रणदीप के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी सीख थी।"

अपने करियर में इस फिल्म की भूमिका को लेकर अक्षय ने आगे कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरे करियर की शुरुआती दौर में मुझे 'लाल रंग' जैसी फिल्म करने का मौका मिला। ये कुछ हटकर, सशक्त और अर्थपूर्ण था।

हो सकता है बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल न मचा पाई हो, लेकिन जिसने भी देखी, उसके दिल में ज़रूर उतर गई। और सैयद अहमद अफज़ल का फिल्ममेकिंग का अंदाज़ भी कमाल का था - उन्होंने एक कड़े विषय को बहुत भावनात्मक और परतदार कहानी में बदल दिया।"

लाल रंग की 9वीं सालगिरह पर अक्षय ओबेरॉय का यह दिल से निकला संदेश हमें याद दिलाता है कि अच्छी कहानियों की कोई उम्र नहीं होती - उन्हें देर से ही सही, पर अपने दर्शक ज़रूर मिलते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: akshay oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X