..................... Akshay Oberoi eager to share screen space with Deepika Padukone again after Piku in Fighter | 'पीकू' के बाद अब 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे ये अभिनेता, काम करने के लिए हैं एक्साइटेड। - Hindi Filmibeat

'पीकू' के बाद अब 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे ये अभिनेता, काम करने के लिए हैं एक्साइटेड

Deepika Akshay

संयुक्त राज्य अमेरिका में छुट्टी के बाद मुंबई लौटने के बाद अक्षय ओबेरॉय 2023 के लिए कमर कस रहे हैं। वो जल्द ही फाइटर में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को ज्वाइन करेंगे। यह फिल्म 2024 तक रिलीज होगी। अक्षय ओबेरॉय के पास फिलहाल वास्तव में कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले दिनों में वो बॉलीवुड में छा जाने के लिए तैयार हैं।

अक्षय ओबेरॉय को आने वाली फिल्मों में सारा अली खान, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। ऋतिक और दीपिका अभिनीत फिल्म फाइटर में अक्षय वायु सेना ऑफिसर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। अगले जनवरी के अंत में रिलीज़ होने की उम्मीद है, फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी।

अक्षय ने इसके बारे में बात की और कहा- 'यह एक रोमांचक साल है। बहुत सारे नए और दिलचस्प काम आए है, अभिनेताओं के कुछ अद्भुत समूह के साथ मुझे काम मिला है। अभिनय एक ऐसा पेशा है जहां आप हर जगह से प्रेरणा लेते हैं, यहां तक कि अपने सह-अभिनेताओं से भी। मैंने दीपिका के साथ पहले पीकू में काम किया है और फिर से काम करना अच्छा है।'

आगे उन्होंने कहा- 'काम के प्रति ऋतिक का समर्पण काफी प्रभावशाली है और सारा एक खुश मिजाज़ सह कलाकार है। 2023 एक बेहतरीन साल होने वाला है। मैं इसे पहले ही महसूस कर सकता हूं।' बता दें कि अक्षय ओबेरॉय फिल्म गैसलाइट का भी हिस्सा है, जिसमें सारा अली खान और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण की बात करें तो, उनकी फिल्म 'पठान' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीद हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने भी चार सालों के बाद सिनेमाघरों में वापसी की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म अब 351 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X