अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग, इमोशनल वीडियो किया शेयर

Akshay Oberoi- अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने धर्मा प्रोडक्शन्स की बहुप्रतीक्षित फैमिली एंटरटेनर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग पूरी कर ली है। शूट खत्म होने की पार्टी से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी टीम के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग नज़र आ रही है।
वीडियो में अक्षय स्टाइलिश पार्टी लुक में अपने को-स्टार्स जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, रोहित सराफ और बाकी टीम को गले लगाते दिख रहे हैं। माहौल हंसी, पॉजिटिव एनर्जी और इमोशनल लेकिन खुशी भरे विदाई पलों से भरा हुआ था, जब सबने मिलकर इस बड़े पड़ाव को सेलिब्रेट किया।
अपनी भावनाएं साझा करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने कहा, "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव रहा। वरुण, जाह्नवी और रोहित जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना स्पेशल रहा। सेट पर मिला प्यार और ऊर्जा संक्रामक थी, और आखिरी दिन ने हमारी दोस्ती और बॉन्डिंग को और मजबूत कर दिया।"
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग के दौरान सेट पर हमेशा पॉजिटिव और एनर्जेटिक माहौल रहा। अक्षय ओबेरॉय इस सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। उनका आखिरी दिन टीम के साथ प्यार और इमोशन्स से भरा हुआ था, जो फिल्म की असली स्पिरिट को दर्शाता है - मज़ेदार, इमोशनल और जश्न जैसा।"
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, अक्षय ओबेरॉय और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म एक बार फिर परिवार संग देखने लायक फील-गुड एंटरटेनर का जादू लेकर आ रही है और इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











