..अक्षय के जीवन पर नही
'चांदनी चौक टू चाइना' फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी का कहना है कि यह फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के जीवन पर आधारित नहीं है।
आडवाणी ने कहा, "मैं आपको स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह फिल्म अक्षय के जीवन पर आधारित नहीं है। हां यह सच है कि फिल्म की कहानी अक्षय के जीवन से मिलती-जुलती है।"
आडवाणी ने कहा कि फिल्म की कहानी भारतीय रसोइए सिद्धू के आसपास घुमती है। सिद्धू का किरदार अक्षय निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे रोमांस प्रधान फिल्म बनाना पसंद करते हैं।
आडवाणी ने कहा कि 'चांदनी चौक टू चाइना' के बाद वे 'चांद भाई' और 'अब दिल्ली दूर नहीं' फिल्म बनाएंगे। 'चांदनी चौक टू चाइना' आगामी 16 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
akshay kumar अक्षय कुमार चांदनी चौक टू चाइना निखिल आडवानी बालीवुड bollywood chandni chowk to china nikhil advani


Click it and Unblock the Notifications