मिथुन दा से प्रभावित हुए अक्षय

अक्षय ने पहली बार मिथुन के साथ काम किया है। अक्षय ने इस बारे में कहा, "मिथुन दा एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं। वह अच्छे आदमी हैं। उनके साथ काम करने से मुझे खुशी हुई। फिल्म के दौरान मैंने उन्हें बिल्कुल अपने पिता की तरह माना और दर्शक भी इस बात को महसूस करेंगे।"
मिथुन दा इस फिल्म में अक्षय के धर्म पिता बने है। जिसकी बाद में हत्या कर दी जाती है। अक्षय अपने धर्म पिता की हत्या का बनला लेने के लिए चीन में कुंग्फू आर्ट का प्रशिक्षण लेते है।
इस दौरान मिथुन ने कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें हाल ही में आई फिल्म हीरोज भी शामिल है। फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में इन दोनों के अलावा दीपिका पादूकोण और रनबीर शूरी मुख्य भूमिकाओं में है।
हालांकि पिछले हफ्ते रिलीज हुई इस फिल्म को आलोचकों से सराहना नही मिली।
akshay kumar अक्षय कुमार चांदनी चौक टू चाइना दीपिका पादू बालीवुड मिथुन चक्रवर्ती bollywood chandni chowk to china deepika padukone mithun chakraborty ranvir shoory


Click it and Unblock the Notifications