कोशिश में सफल हुए अक्षय

By Staff

शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान में ओलम्पिक मशाल दौड़ में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने यहां घोषणा की कि वह कनाडा पर एक अंतर-सांस्कृतिक फिल्म बनाएंगे। यह फिल्म आइस हॉकी (बर्फ में खेली जाने वाली हॉकी) पर केंद्रित होगी।

वेंकूवर में आयोजित होने वाले '2010 शीतकालीन ओलम्पिक्स' की मशाल दौड़ में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे 'सिंह इज किंग' फिल्म के अभिनेता ने कहा, "मुझे आइस हॉकी पसंद है और मैं इस पर फिल्म बनाने की प्रक्रिया में हूं। मैं अगले साल से इस पर काम करना शुरू कर दूंगा।"

आइस हॉकी कनाडा के लोगों का पसंदीदा खेल है। अक्षय ने कहा कि वह दिखाना चाहते हैं कि किस तरह से यह खेल अलग-अलग लोगों की सांस्कृतिक भिन्नता के बीच पुल का काम कर सकता है।

उन्होंने एक पंजाबी फिल्म बनाने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा, "मैं एक पंजाबी हूं और मुझे पंजाबी भाषा पसंद है। मैंने एक पंजाबी फिल्म में एक छोटा सा किरदार किया है और मैं इससे इंकार नहीं करता कि मैं भविष्य में एक पंजाबी फिल्म बना सकता हूं।"

अक्षय ने ओलम्पिक मशाल दौड़ के लिए उन्हें आमंत्रित किए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा, "वेंकूवर 2010 ओलम्पिक मशाल दौड़ के लिए आधिकारिक रूप से मुझे चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस सम्मान और पहचान के लिए कनाडावासियों को धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने 2012 में होने वाले 'बॉलीवुड ऑस्कर्स' के लिए कनाडा द्वारा मेजबानी स्वीकार करने पर भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि यह समारोह टोरंटो में होगा। कनाडा के लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X