स्पेनिश सीख रहें है अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आजकल स्पेनिश भाषा सीख रहें है वे चाहते है कि विदेशियों के साथ भी अपने रिश्ते बनाएं। उन्होने कहा कि उनके लिए केवल हिंदी, पंजाबी, मराठी व अंग्रेजी बोलना पर्याप्त नहीं है।
हाल ही में रिलीज फिल्म 'कमबख्त इश्क' की सफलता से उत्साहित अक्षय ने कहा, "मैं विदेशियों से मेल मिलाप बढ़ाना चाहता हूं, उनकी भाषा समझना चाहता हूं। मैं विदेशी भाषा सीखना चाहता हूं। मेरे लिए यही एक उपाय है जिससे कि मैं अपने आप को एक समृद्ध कलाकार बना सकूं।"
अक्षय ने हाल ही में उन देशों का दौरा किया था जहां स्पेनिश भाषा बोली जाती है। वहां से उन्होंने स्पेनिश शब्दों और मुहाबरों की किताबें आई, जिसका प्रयोग वह अपने परिवार में करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications