नहीं रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की 'मैं गब्बर'...पर क्यों?
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म मैं गब्बर अब नहीं रिलीज़ होगी। लेकिन डरिए मत फिल्म को कुछ नहीं हुआ ना ही अक्षय को। फिल्म फ्लोर पर जा चुकी है और फिल्म के कई सीन भी शूट हो चुके हैं। फिल्म में मेन लीड में श्रुति हसन अक्षय के अपोजिट हीरोइन होंगी। और फिल्म में अक्षय कुमार के कई स्टंट सीन होंगे।
लेकिन अचानक फिल्म का नाम बदल दिया गया है। अब ये फिल्म नए नाम के साथ पर्दे पर आएगी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, यह फिल्म अब गब्बर इज बैक के नाम से रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली ने इसे दूसरे नाम से रिलीज करने का मन बनाया।
ALSO SEE: HOLI PICS:अक्षय की ठंडई और फरहान की फैमिली होली
सबसे पहले फिल्म का नाम गब्बर था। इसके बाद फिल्म का नाम 'मैं गब्बर' सोचा गया। लेकिन अब फाइनली इसे 'गब्बर इज बैक' नाम दिया गया है। फिल्म साउथ की फिल्म रामाना की रीमेक है जिसमें हीरो भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कानून को अपने हाथ में ले लेता है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर का इस फिल्म में कैमियो रोल है। वह अक्ष्ाय की पत्नी की भूमिका अदा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications














