'मिशन रानीगंज' की टीम ने उठाया बड़ा कदम, ऑस्कर्स में बजेगा अक्षय कुमार की फिल्म का डंका!

akshay-kumars-mission-raniganj-makers-submitted-the-film-to-the-oscars-for-an-independent-entry

Mission Raniganj submitted for Oscars: 'नेशनल सिनेमा डे' पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के कई शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म की कहानी और जसवंत सिंह बने अक्षय कुमार का किरदार लोगों को भा रहा है।

इस फिल्म के लिए एक तरफ लोगों का प्यार 'नेशनल सिनेमा डे' के मौके पर नजर आ रहा है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के लिए एक बहुत ही स्मार्ट कदम उठाते हुए मेकर्स ने इसे स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए सबमिट किया है।

ऑस्कर के लिए सबमिट की मिशन रानीगंज

जी हां, निर्माताओं ने स्वतंत्र रूप से फिल्म को ऑस्कर के लिए प्रस्तुत किया है। यह वास्तव में एक बहुत ही बड़ा कदम है। बता दें, मिशन रानीगंज एक ऐसी सच्ची कहानी है, जो हर किसी को हिम्मत देती है और इंस्पायर करती है।

वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को दिखाती है जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था।

अक्षय कुमार ने इसे माना अपनी बेस्ट फिल्म

अक्षय कुमार ने भी इसे अपने करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बताया है। अक्की ने कहा, "यह एक व्यावसायिक फिल्म नहीं है। फिल्म की जितनी कमाई होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हो पाई है। लेकिन मैं दावे के कह सकता हूं कि मेरी 150 फिल्मों में से यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।"

फिल्म की रिलीज के मौके पर अक्षय कुमार ने मीडिया से खास बातचीत की और कहा कि ये बड़े स्तर पर बनी कोई कमर्शियल सिनेमा नहीं है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि ये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। मुझे अच्छा लगता है इस तरह की स्ट्रॉन्ग रियल लाइफ स्टोरी को पर्दे पर उतारना।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X