मंगलयान: अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म, शूटिंग से पहले हुआ ये बड़ा बदलाव
अक्षय कुमार इस समय बैक टू बैक कई फिल्में कर रहें है और शूटिंग में बिजी है। बात करें तो इनकी हालिया शूट की तो हाउसफुल 4 और केसरी के लेकर चर्चा में चल रहें है। इसके अलावा उनका अगला प्रोजेक्ट मंगलयान है जिसको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरु नहीं हुई है लेकिन उसके पहले ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है।
मेकर्स का मानना है कि इसकी कहानी किसी से भी मिलती जुलती नहीं होनी चाहिए इसलिए पहले ही ऐसा काम किया जा रहा है। बता दें कि अक्षय कुमार हर तरह की फिल्म करते है और मंगलयान उनकी करियर से रिलेटेड काफी अलग फिल्म साबित होने वाली है जिसके लिए उनके फैंस काफी ज्यादा इंतजार कर रहें है।

अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2019 में शुरु करने वाले है और इसकी तैयारी अभी से शुरु हो गई है। इसके अलावा बात करें अक्षय कुमार की हालिया रिलीज होने वाली फिल्म 2.0 की तो इसका इंतजार तो काफी समय से चल रहा है।
गौरतलब है कि इस फिल्म की ट्रेलर आज रिलीज किया जा रहा है और टीजर ने तो सबको काफी ज्यादा चौंका दिया है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव रोल में दिखाई देने वाले है और रजनीकांत फिल्म के लीड रोल में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











