Housefull 5: अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' का बजट सुनकर होश उड़ जाएंगे, अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म!

Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'हाउसफुल 5' अपनी घोषणा के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख का होना फाइनल है, जबकि फिलहाल बाकी स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जो एक बड़ी बात सामने आई है, वो बता दें.. कि हाउसफुल 5 भारत की अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी बनने जा रही है।
जी हां, यहां तक की यह अक्षय कुमार के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने वाली है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया है कि 2024 में वो अपनी फिल्मों पर 1000 करोड़ रुपए का इनवेस्ट करने वाले हैं। जिसमें से 375 से 400 करोड़ रुपए 'हाउसफुल 5' पर खर्च किए जाएंगे।
दिवाली पर रिलीज होगी हाउसफुल 5
बता दें, हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख फाइनल हैं।
खास बात है कि 'हाउसफुल 5' भारतीय सिनेमा इतिहास की वो पहली फ्रैंचाइज़ी होगी, जिसके अंतर्गत पांच फिल्में होंगी। अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने साल 2010 में हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत की थी। इसके बाद 2012 में हाउसफुल 2, 2016 में हाउसफुल 3 और 2019 में हाउसफुल 4 रिलीज हुई। खास बात है कि इस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।
यूके में होगी हाउसफुल 5 की शूटिंग
बता दें, इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा यूके में फिल्माया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, "फिल्म जगत में मेरी यात्रा हमेशा अपने दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुभव देने के बारे में रही है। हमने यूके और सऊदी अरब के साथ मजबूत रिश्ते बनाए हैं। इन लोकेशन पर शूटिंग करना हमेशा घर जैसा अनुभव रहा है। हम हमारी आने वाली फिल्में 'हाउसफुल 5' के साथ दर्शकों को हंसाने, 'चंदू चैंपियन' के साथ प्रेरित करने और 'बागी 4' के साथ दर्शकों को हैरत में डालने के लिए तैयार हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











