..................... Akshay Kumar's film OMG 2 Teaser Twitter Reaction - Hindi Filmibeat

OMG 2 Teaser Twitter Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हुआ तांडव

Akshay Kumar

OMG 2 Teaser Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ओह माय गॉय 2 के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। इसको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर अपना रियक्शन दे रहे हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि अक्षय कुमार की पिछली कई सारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम नहीं कर पाई थी इसीलिए फैंस को उनसे अब कई सारी उम्मीदे थी। तो जैसे ही ऑह माई गॉड का टीजर रिलीज हुआ, तो एकदम से यूर्जस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई।

इस टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टिव हो गए हैं और ट्विटर पर अक्षय कुमार के द्वारा निभाए गए भगवान शंकर के किरदार पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। अक्षय कुमार भोले शंकर के रूप में ओह माय गॉड 2 के धमाकेदार टीजर में नजर आए।

आपको बता दें कि इस टीजर के आने से पहले सोशल मीडिया पर यूजर ने अक्षय कुमार को सनातन धर्म की भावनाओं को आहत न करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, जैसे ही ये ओह माय गॉड 2 का टीजर आया, लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फैंस अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं, बल्कि उन्हें फैंस सुझाव दे रहे हैं कि वह इस तरह के रोल ही किया करें। अक्षय कुमार का ओह माय गॉड 2 का टीजर लोगों को खूब भा रहा है। जाहिर है कि अक्षय कुमार भी फैंस की इन तारीफों से काफी खुश होगें।

आपको बता दे, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा यामी गौतम अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म सिनेमाघरों में सनी देओल की 'गदर 2' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' से टकराएगी।

इस बात से कोई अंजान नहीं है कि, अक्षय कुमार बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जो एक साल में कई-कई फिल्में करते हैं। हालांकि, पिछले डेढ़ साल से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं। उनकी ओटीटी रिलीज 'कठपुतली' ने तो ऑडियंस का दिल जीता, लेकिन सिनेमाघरों में उनकी मूवीज को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X