अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' पर छाए संकट के बदल, तो प्रसून जोशी ने लिया बड़ा फैसला

Akshay Kumar

Akshay Kumar's film OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस दिन से इस फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ है तबसे फिल्म को लेकर कोई ना कोई बवाल खड़ा हो गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया, तो ऐसे में प्रसून जोशी इसको लेकर दोबारा फिल्म देखकर निर्णय लेगें।

दरअसल बात ऐसी है कि इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ओएमजी 2 का टीजर रिलीज हुआ था, इसमें भी कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी और सिनेमाघरों में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 से टकराएगी।

पिछले हफ्ते अक्षय कुमार की फिल्म ओह माई गॉड 2 को सीबीएफसी के कारण थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ा है। सीबीएफसी की जांच समिति फिल्म को एक्जामिनिंग कमेटी के पास भेज दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि ओएमजी2 धार्मिक मुद्दों से संबंधित फिल्म है और समिति यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि इससे किसी की भावनाएं आहत न हों।

आदिपुरुष को जीरो कट के साथ पास करने के लिए आलोचना झेलने के बाद सीबीएफसी ऐसी फिल्मों को लेकर अत्यधिक सतर्क है। रिवाइजिंग कमेटी के लिए स्क्रीनिंग आज यानी सोमवार 17 जुलाई को होनी है।
सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी इस स्क्रीनिंग का हिस्सा होंगे।

बता दें कि आमतौर पर सीबीएफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंदर भाकर फिल्मों को प्रमाण पत्र देते हैं। लगभग सभी सेंसर सर्टिफिकेट पर उनके हस्ताक्षर देखने को मिलते हैं, लेकिन ओएमजी 2 के मामले में प्रसून जोशी खुद फिल्म देखेंगे और इसके बाद निर्णय लेंगे।

ओएमजी 2 के मामले में प्रसून जोशी ने आरसी का नेतृत्व करने का फैसला किया है, क्योंकि सीबीएफसी पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहता है कि ओएमजी 2 में कोई भी ऐसे दृश्य या संवाद न हों जो कि समस्या पैदा करें। देखना होगा कि अक्षय कुमार की इस संकट की घड़ी में भगवान उनकी कैसे मदद करते हैं और प्रसून जोशी कैसा फैसला लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X