'हम हिंदी में ही बात करेंगे..' मराठी भाषा विवाद के बीच Akshay Kumar का मुंहतोड़ जवाब, Video ने काटा बवाल!

Akshay Kumar

Akshay Kumar on Hindi- महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी मराठी विवाद को लेकर आए दिन सितारों से भी सवाल पूछे जाते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार इस बात पर मुंहतोड़ जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि विवाद सामने आया था कि महाराष्ट्र में अगर लोगों को रहना है तो मराठी आना चाहिए वरना उनको राज्य छोड़कर अपने राज्य जाना चाहिए। इसके बाद बहुत से वीडियोज सामने आए थे जिसमें खासकर हिंदी बोलने वाले लोगों को टारगेट किया गया था और उनको पीटा गया था।

ठाकरे ब्रदर्स ने इसकी शुरुआत की है और सोशल मीडिया पर ये आग तेजी से फैल रही है। यही कारण है कि एक मंच पर अक्षय कुमार से हिंदी-मराठी पर सवाल किया गया था जिसका मजेदार जवाब खिलाड़ी कुमार ने दिया है।

हिंदी ही बोलूंगा....

अक्षय कुमार इस दौरान रिपब्लिक भारत से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया, ''दिल्ली में हिंदी में बात करना पड़ेगी।'' अक्षय कुमार बोले- ''नहीं दिल्ली नहीं, कहीं भी हो, आप बैंगलोर चले जाए, हैदराबाद चले जाओ हम हिंदी में ही बात करेंगे। हिंदी का मजा ही कुछ और है।'' ये वीडियो सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार का सीधा जवाब उन लोगों के लिए है जो कि महाराष्ट्र में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब है का इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

लोग ले रहे हैं मजे

इस वीडियो को देख यूजर ने लिखा, ''हिन्दी हिन्दुस्तान की राष्ट्र भाषा हे, जय श्रीरामजी।'' एक ने लिखा, ''ये लो राज ठाकरे, क्या करोगे अब?'' एक ने लिखा, ''हम सभी की सिर्फ एक पहचान। हिन्दी, हिन्दू और हिंदुस्तान।'' एक ने लिखा, ''हिंदी ही हमारी पहचान है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। अक्षय कुमार की बेबात बातें अक्सर सामने आती हैं और वो इसी तरह से लोगों को जवाब देते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X