अक्षय कुमार ने रखी 'ओएमजी 2' की सफलता पर सक्सेस पार्टी, यामी गौतम के साथ दूसरे सितारे भी आए नजर

Akshay Kumar Film OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म ओएमजी 2 को लेकर हर तरफ खबरों में बने हुए हैं। फिल्म ओएमजी 2 रिलीज होने के बाद से दर्शकों के बीच में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं, ऐसे में फिल्म ओएमजी 2 की सफलता को देखते हुए अक्षय कुमार ने सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम सहित कई सारे सितारें पहुंचे।
गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ ही अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही है, गदर 2 तो सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है परंतु ओएमजी 2 भी लोगों को पसंद आ रही है।
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने 4 दिन में टोटल 54.11 करोड़ रुपए कर ली है। ऐस में फिल्म में लीड रोल निभा रहे अक्षय कुमार ने फिल्म की कास्ट एंड क्रू के लिए फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी है।
इस सक्सेस डिनर पार्टी से अक्षय कुमार की पूरी टीम के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में अक्षय के साथ यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और फिल्म की बाकी टीम दिखाई दे रही है, सभी काफी खुश और मस्ती भरे अंदाज मे फोटोज क्लिक करा रहे हैं।
बता दे कि, फिल्म ओएमजी 2 ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने दूसरे दिन 15.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 17.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज के चौथे दिन ओएमजी 2 ने 11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और इसी के साथ 'ओएमजी 2' की चार दिन की कुल कमाई 54.11 करोड़ रुपए रही। सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
