अक्षय कुमार ने पूरी कर ली आनंद एल राय की 'रक्षाबंधन', सेट से शेयर की तस्वीर, लिखा खास पोस्ट
पिछले हफ्ते ही अक्षय कुमार ने रकुल प्रीत के साथ अपनी एक फिल्म पूरी की थी। वहीं, सोमवार को दिल्ली में अभिनेता ने निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षा बंधन' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। फिल्म जून में फ्लोर पर आ गई थी। मुंबई में एक बड़े सेट अप पर शूटिंग करने के बाद, टीम दिल्ली में शूट कर रही थी, जिसे 11 अक्टूबर को पूरा कर लिया गया।
फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर अक्षय कुमार ने एक ट्विट किया और लिखा- "रक्षाबंधन की पूरी शूटिंग के दौरान मैं और आनंद एल राय खूब हंसे.. like there's no tomorrow! विडंबना यह है कि जब हमने कल रात फिल्म को पूरा किया, तो थोड़ा दुख का अनुभव था। अगली फिल्म के लिए तैयार। नया दिन, नया रोलर कोस्टर।"

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत, यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, फिल्म कलर येलो प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज, अलका हीरानंदानी द्वारा केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications