कोरोना काल में भी थम नहीं रहे अक्षय कुमार, रक्षाबंधन का मुंबई शेड्यूल किया पूरा- देखिए खिलाड़ी का लुक
कोरोना काल में भी अक्षय कुमार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अब आंनद एल राय की फिल्म रक्षाबंधन का मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने को-स्टार भूमि पेडनेकर आनंद एल राय के साथ तस्वीर शेयर की है। अक्षय कुमार दुनिया के ऐसे स्टार हैं जो महामारी में भी लगातार काम कर रहे हैं।
बात करें रक्षाबंधन फिल्म की तो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म रक्षाबंधन का मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है। उन्होंने आनंद एल राय का धन्यवाद भी दिया। अक्षय कहते हैं, मैं आपके बारे में क्या कह सकता हूं, आप एक जादूगर हैं और आज जब हम सभी ने रक्षाबंधन के मुंबई शेड्यूल को पूरा कर लिया है। इस सेट के बाद मैं एक बेहतर अभिनेता को यहां से ले जा रहा हूं।

इस पोस्ट के अलावा एक अन्य पोस्ट में अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर, आनंद एल राय के साथ स्कूटी पर राइड करते हुए फोटो पोस्ट की। मुझे चांदनी चौक की इन गलियों में चलना याद आ रहा है। ये एक बनावटी सेट था लेकिन इसमें सुमित बासु ने जान डाल दी और इसे वास्तविक जैसा बना दिया। बता दें सुमित बासु फिल्म के सेट डिजाइनर हैं वहीं अक्षय कुमार ने अपनी को-स्टार भूमि पेडनेकर को भी शुक्रिया कहा।
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन फिल्म के लिए 5 किलो वजन बढ़ाया है। इससे पहले उन्होंने सूर्यवंशी फिल्म के लिए इतना ही वजन कम भी किया था। फिटनेस मास्टर अक्षय कुमार इस फिल्म में मूंछों के साथ एक बार फिर नजर आएंगे। ये फिल्म अक्षय कुमार और उनकी चार बहनों से जुड़ी होगी।

भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार की जोड़ी
टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने पहली बार साथ में काम किया था। दूसरी बार फिर से दोनों रक्षाबंधन के लिए भी साथ में आए हैं।

अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर मचाने वाले हैं धमाल
अक्षय कुमार बेलबॉटम फिल्म के साथ थिएटर्स में वापस लौट रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार साउथ की रीमेक पर दे रहे जोर
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में ऐसी कई साउथ फिल्मों के रीमेक पर चर्चा चल रही है जिसे लेकर वह जल्द ही औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। इनमें से एक है फिल्म तमिल की साईकोलॉजिकल क्राईम थ्रिलर रत्सासन का रीमेक। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में इसे मिशन सिंड्रेला के नाम से जाना जाएगा। वहीं सुरराई पोतृ रीमेक से भी खबरें आई हैं कि मेकर्स ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है।

कोरोना काल में धड़ाधड़ निपटा रहे फिल्में
अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान भी आराम नहीं किया है। उन्होंने अतरंगी रे, बेल बॉटम, बच्चन पांडे और राम सेतु जैसी फिल्मों की शूटिंग इस काल में की है। वह एकलौते बॉलीवुड के एकलौते एक्टर हैं जो बैक टू बैक बड़ी फिल्में साइन कर रहे हैं और शूटिंग भी जल्दी जल्दी निपटा रहे हैं।

एक गाना भी कर डाला और रिलीज भी हो गया
अक्षय कुमार का हाल में ही कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन के साथ फिलहाल 2 गाना रिलीज हुआ। दोनों का ये सॉन्ग सुपरहिट साबित हुई। जानी के साथ अक्षय का ये गाना आया था।


Click it and Unblock the Notifications