अक्षय कुमार और रकुल प्रीत ने पूरी की अगली फिल्म की शूटिंग, टीम के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- शुक्रिया
अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'प्रोडक्शन 41' की शूटिंग पूरी कर ली है। दोनों सितारों ने फिल्म की पूरी टीम के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, साथ ही सभी का शुक्रिया अदा किया है। जैकी भगनानी के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। अगस्त से शुरु हुई इस फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में हुई है।
अक्षय कुमार ने पूरी टीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "विश्वास नहीं हो रहा है कि Production41 की शूटिंग पूरी हो गई! सबसे प्यारी टीम के साथ एक यादगार सफर को शूट करने और पूरा करने के लिए आभारी हूं। आप सभी के प्यार, मुस्कान और मस्ती के लिए धन्यवाद!"

फिल्म में अक्षय कुमार और रकुल के अलावा चंद्रचूर सिंह और सरगुन मेहता भी अहम किरदारों में हैं। इसे एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार ने बेल बॉटम के मेकर्स जैकी भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट के साथ एक बार फिर हाथ मिलाया है। जैकी भगनानी ने अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है और अभिनेता को धन्यवाद कहा है।
बहरहाल, अक्षय कुमार इन दिनों बैक टू बैक शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय साल 2021 के अंत तक अपनी और चार फिल्मों की शूटिंग खत्म करने वाले हैं। यहां जानें उनकी आने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications