DHAMAKA: अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्म तैयार.. केवल 30 दिनों में!
अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग खत्म कर ली है.. मात्र 30 दिनों में। जी हां, कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार एक साल में तीन- चार फिल्में दे देते हैं.. बहरहाल, 30 दिनों में शूटिंग खत्म करना भी कोई छोटी बात नहीं।
अक्षय कुमार ने इस बात के लिए फिल्म के निर्देशक को क्रेडिट दिया है। उन्होंने कहा कि, सुभाष कपूर ने स्क्रिप्ट पर इतने अच्छे से काम किया था कि फिल्म बिल्कुल शेड्यूल पर खत्म हो पाई। अब नवंबर से अक्षय अपनी अगली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की शूटिंग शुरु करेंगे, जबकि जनवरी अंत से नीरज पांडे की 'क्रैक' की।
SHOCK: ट्विंकल खन्ना को धोखा.. इस एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार का अफेयर!

बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी। थेरी की हिंदी रीमेक विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications






