अक्षय कुमार ने खत्म की राम सेतु की शूटिंग, धमाकेदार वीडियो में दिखाई पूरी सेना!

सुपरस्टार अक्षय कुमार लंबे समय से फिल्म राम सेतु की शूटिंग कर रहे थे और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। इस वक्त फिल्म के सेट एक शानदार वीडियो सामने आया है और अक्षय कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म दिवाली पर सामने आएगी। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने लिखा कि.. ''यहाँ एक और अद्भुत प्रोजेक्ट #RamSetu का रैप है।

इस फिल्म के निर्माण के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा, यह फिर से स्कूल जाने जैसा था। बड़ी मेहनत की है हम सबने, अब बस आप का प्यार चाहिए।'' अक्षय कुमार इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि,

ram setu, akshay kumar, राम सेतु, अक्षय कुमार

''फिल्म राम सेतु की शूटिंग खत्म हो गई है। जिस तरह से राम सेतु बनाने के लिए वानर सेना ने काम किया था उसी तरह से इस रामसेतु के लिए मेरी सेना ने काम किया है।''

श्रीलंका में शूटिंग की अनुमति नहीं मिली थी

श्रीलंका में शूटिंग की अनुमति नहीं मिली थी

इसके बाद कैमरा घूमता है और सभी लोग नजर आते हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। खबरों की माने तो अक्षय और जैकलीन दमन में फिल्म राम सेतू के क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे थे। कोरोना के चलते श्रीलंका में शूटिंग की अनुमति नहीं मिली थी।

कई सीन ऊटी में फ़िल्माए गए थे

कई सीन ऊटी में फ़िल्माए गए थे

इस फ़िल्म की कई सीन ऊटी में फ़िल्माए गए थे। इसके साथ ही फ़िल्म की मूहूर्त के बाद अयोध्या में फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। बता दें इस फ़िल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म को अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा प्रोड्यूसर कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया था

इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया था

इस फिल्म के सेट से अक्सर वीडियोज सामने आते रहते हैँ। हाल ही में एक वीडियो जैकलीन फ़र्नांडीज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया था। इस वीडियो में वे अक्षय कुमार की ओर कैमरा करते हुए पूछती है कि हम किस शूट के लिए जा रही है।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो

अक्षय कुमार जैसे ही फ़ोन देखते हैं वो जैकलीन से फोन छीनकर उन्हें ही फ़िल्माने लगते हैं। अक्षय कुमार के फैंस अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं और उनको लगता है कि ये फिल्म काफी बड़ी हिट साबित होने वाली है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X