अक्षय कुमार ने कर ली यह फिल्म.. तो एक और नेशनल अवार्ड FINAL है
अक्षय कुमार उस पुलिस अफसर का किरदार अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने खतरनाक डाकू वीरप्पन को मार गिराया था।
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में इच्छा जाहिर की है कि वे वीरप्पन पर बनी एक फिल्म में काम करना चाहते हैं। फिल्म में अक्षय पुलिस अफसर के विजय कुमार का किरदार निभाना चाहते हैं, जिन्होंने वीरप्पन को मार गिराया था।
ना ट्यूबलाइट में शाहरूख.. ना सलमान.. इस एक्टर के सामने होंगे सब FAIL
इस आइडिया पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, वीरप्पन और विजय कुमार.. दोनों के ही किरदार मुझे बहुत दिलचस्प लगते हैं। लेकिन मैं विजय कुमार का किरदार निभाना चाहूंगा क्योंकि जिस तरह से उन्होंने पूरे ऑपरेशन को चलाया और खत्म किया.. वह काबिलेतारीफ है।

याद दिला दें, 2016 में अक्षय कुमार ने फिल्म रूस्तम में नेवल ऑफिसर का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानिक किया गया है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि यदि वीरप्पन पर बनी फिल्म में अक्षय कुमार काम करते हैं, तो अगला नेशनल अवार्ड भी पक्का..
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications