"मुझे कोई शर्म नहीं है....मैं आराम से सेक्स कॉमेडी कर लूंगा" - अक्षय कुमार
अक्षय अपने एक्शन और कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। अक्षय एक्शन कॉमेडी पर आधारित कई फिल्में कर चुके हैं। उनकी एक्शन ने बॉलीवुड में एक्शन का एक नया दौर शुरु किया था और उनकी कॉमेडी भी लोगों को काफी गुदगुदाती है। अब वे चाहते हैं कि उन्हें सेक्स कॉमेडी पर काम करने का मौका मिले।
अक्षय बताते हैं कि वे पहले 'गरम मसाला' में काम चुके हैं जो एक सेक्स कॉमेडी थी। उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में 'ग्रैंड मस्ती' भी सफल रही जो एक सेक्स कॉमेडी फिल्म थी।
[#FunnyReview: अंडे फेंको या टमाटर...हाउसफुल 3 इसलिए सुपरहिट]
अक्षय के अनुसार यदि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो वे एक सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि वे दर्शकों की डिमांड के हिसाब से काम करने में यकीन रखते हैं।
लेकिन ऐसी फिल्म क्या उनकी इमेज के लिए सही है? इस पर अक्षय का कहना था कि "मैं सेक्स कॉमेडी अगर करता भी हूं तो इसका ये मतलब नहीं है कि मैं असल ज़िंदगी में भी वल्गर हो गया हूं। फिल्मों का मकसद है लोगों का मनोरंजन करना। बस, इससे ज़्यादा कुछ नहीं।"
लीजिए बॉलीवुड की कुछ सेक्स कॉमेडी का रीकैप -


Click it and Unblock the Notifications