'टिप टिप बरसा पानी' रीमेक कोई और एक्टर करता तो मुझे अफसोस होता- अक्षय कुमार
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी काफी चर्चा बटोर रही है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म में अब 'टिप टिप बरसा पानी' गाने का रीमेक भी जोड़ा जाएगा। इस गाने के रीमेक पर अक्षय कुमार ने कहा- अगर कोई और एक्टर टिप-टिप बरसा पानी री-क्रिएट करता तो जाहिर तौर पर मुझे काफी अफसोस होता।
अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा- 'अगर कोई और एक्टर टिप-टिप बरसा पानी री-क्रिएट करता तो जाहिर तौर पर मुझे अफसोस होता। यह गाना मेरा और मेरे करियर का पर्यायवाची बन गया है.. और इसके लिए मैं रतन जैन जी का शुक्रिया अदा करता हूं।' अक्षय ने मैसेज के साथ एक पुरानी फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो रतन जैन के साथ दिखाई दे रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने इस गाने के राइट्स खरीद लिये हैं और फिल्म सूर्यवंशी में इस गाने पर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थिरकते नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि यह काफी बड़ा हिट होने वाला है।
बता दें, 'टिप टिप बरसा पानी' 1994 में आई फिल्म मोहरा का गाना है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया यह गाना चार्टबस्टर रहा था। बल्कि आज 25 सालों के बाद भी यह गाना बहुतों का फेवरिट है। खासकर पीली साड़ी पहने रवीना टंडन को कोई कैसे भूल सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि जैसी सुर्खियां रवीना टंडन ने बटोरी थी, कैटरीना भी इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगी। सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications