अक्षय कुमार बने राजधानी एक्सप्रेस: 4 महीनों में पूरी की चार फिल्में, 2021 के अंत तक सात फिल्में पूरी
अक्षय कुमार इस समय काम के मामले में राजधानी एक्सप्रेस बन चुके हैं। जहां एक तरफ फैन्स उनकी फिल्मों की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ, अक्षय कुमार लगातार एक के बाद एक फिल्में साईन कर रहे हैं और उन्हें पूरी कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने 2021 की शुरूआत अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग के साथ की थी।
इसके बाद मार्च में राम सेतु की शूटिंग शुरू होते ही लॉकडाउन लग गया। अब जून से फिल्मों की शूटिंग शुरू होते ही अक्षय कुमार चार महीनों में चार फिल्मों की शूटिंग पूरी करने का प्लान बना रहे हैं।

अक्षय कुमार ने शुरूआत की है यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज के साथ। इसके बाद रक्षाबंधन, राम सेतु और मिशन लायन की शूटिंग अक्षय कुमार सितंबर के आखिरी या अक्टूबर तक पूरी कर लेंगे। वहीं जुलाई के अंत में अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अक्टूबर के बाद अक्षय कुमार ओह माय गॉड 2 और अपनी वेब सीरीज़ पर काम पूरा कर सकते हैं। यानि कि 2021 के अंत तक अक्षय कुमार 7 फिल्में पूरी कर चुके होंगे।
हालांकि ये फिल्में इस साल रिलीज़ होगी या नहीं होगी, इसकी आशंका अभी भी व्यक्त की जा रही है और कोरोना की स्थिति देखते हुए ही फिल्म को रिलीज़ करने का फैसला लिया जाएगा।

रक्षाबंधन की शूटिंग
गौरतलब है कि रक्षाबंधन 2021 की दीवाली पर रिलीज़ होने वाली थी। हालांकि, फिलहाल अक्षय कुमार की इस फिल्म की नई रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया गया है। फिल्म अक्षय कुमार और उनकी चार बहनों की कहानी है। हिमांशु शर्मा ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है। अब फिल्म 6 अगस्त 2021 को रिलीज़ होगी।

आनंद एल राय की फिल्म
रक्षा बंधन, आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और उनकी चार बहनों के साथ भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी। अक्षय और भूमि की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों टॉयलेट एक प्रेम कथा में दिखाई दे चुके हैं।

मिशन लायन की शूटिंग
अगस्त में रक्षाबंधन की शूटिंग खत्म करते ही अक्षय कुमार जगन शक्ति की फिल्म मिशन लायन की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म की शूटिंग UK में की जाएगी और अभी से सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है। पहले शूटिंग जुलाई में शुरू होनी थी लेकिन रक्षाबंधन की शूटिंग में देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया।

सितंबर से राम सेतु की शुरूआत
सितंबर के मध्य से अक्षय कुमार, राम सेतु की शूटिंग वापस शुरू कर देंगे। अभी तक अक्षय ने इस फिल्म की केवल पांच दिन की शूटिंग की है। पहले इसे दो शेड्यूल में बांटा गया था लेकिन अब इन दोनों शेड्यूल को मिलाकर एक लंबा शेड्यूल बना दिया गया है जो सितंबर से शुरू कर संभवत: अक्टूबर तक चलेगा।

शूटिंग के दौरान कोरोना
पहले अक्षय कुमार ने कोरोना काल में ही अयोध्या में राम सेतु की शूटिंग शुरू की थी जहां अक्षय कोरोना पॉज़िटिव हो गए। इसके बाद फिल्म के 40 लोगों के पॉज़िटिव होने की खबर थी जिसके कारण शूटिंग तुरंत बंद कर दी गई थी। अब फिल्म की शूटिंग दोबारा सितंबर से शुरू होने जा रही है।

नहीं है कोई राजनीतिक फायदा
फिल्म के निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि इस फिल्म को बनाने के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। राम सेतु को दीवाली 2022 पर रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्व विशेषज्ञ के किरदार में दिखाई देंगे।

पूरी कर चुके हैं पृथ्वीराज
अक्षय कुमार ने जून में ही यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज का बचा हुआ काम शुरू किया और वो इस फिल्म को खत्म कर चुके हैं। पृथ्वीराज को इस साल दीवाली पर रिलीज़ किए जाने का प्लान था लेकिन ये प्लान सफल हो पाता है या नहीं, ये तो कोरोना ही बताएगा।

अक्षय की पहली पीरियड फिल्म
पृथ्वीराज फिल्म मुख्य तौर पर पृथ्वीराज रासो नामक एक मध्यकालीन महाकाव्य पर आधारित है, जिसकी रचना महाकवि चंद बरदाई ने की थी। रासो के चंद अलग-अलग संस्करणों के अलावा सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और उनके काल को लेकर काफी साहित्यिक लेखन किया गया है। फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं।

वेब सीरीज़ की तैयारी
इस बीच अक्षय कुमार की वेब सीरीज़ दी एंड पर भी काम पूरा हो चुका है। इस सीरीज़ की स्क्रिप्टिंग का काम लॉकडाउन में पूरा हो चुका है और अक्षय जल्दी ही इस पर काम शुरू कर सकते हैं। अमेज़ॉन प्राइम की इस सीरीज़ के साथ अक्षय कुमार अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे।

लंबा होता जा रहा इंतज़ार
फैन्स को अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी फिल्म सूर्यवंशी का मार्च 2020 से इंतज़ार है में लेकिन कोरोना के चलते ये फिल्म लगातार टलती जा रही है। रोहित शेट्टी और रिलायंस इंटरटेनमेंट ये तय कर चुका है कि फिल्म तभी रिलीज़ होगी जब थिएटर पूरी तरह खुलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications