..................... राणा दग्गुबाती-मिहिका की शादी पर अक्षय कुमार बोले- "जिंदगी लॉकडाउन करने की शुभकामनाएं" Akshay Kumar wishes Rana Daggubati Miheeka Bajaj wedding write sweet messages for couple - Hindi Filmibeat

राणा दग्गुबाती-मिहिका की शादी पर अक्षय कुमार बोले- "जिंदगी को लॉकडाउन करने की शुभकामनाएं"

बाहुबली के भल्लालदेव यानी एक्टर राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर मिहिका की हल्दी और मेहंदी रस्मों की तस्वीरें सामने आने भी लगी हैं। राणा दग्गुबाती के को-स्टार रहे अक्षय कुमार ने अपने खास अंदाज में इस नए कपल को शादी की शुभकामनाएं भी दे दी हैं। अक्षय कुमार का ये पोस्ट खासा वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर राणा दग्गुबाती-मिहिका की तस्वीर शेयर करते हुए शादी व नई जिंदगी के शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही लिखा कि पूरी जिंदगी लॉकडाउन होने के लिए ये सबसे बढ़िया तरीका है। बता दें राणा दग्गुबाती-मिहिका की शादी 8 अगस्त को है। शादी लॉकडाउन के मद्देनजर कम मेहमानों के बीच में होगी।

 Akshay Kumar

बता दें अक्षय कुमार और राणा अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने बेबी और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। ऐसे में अक्षय अपने दोस्त को शुभकामनाएं देने के मामले में सबसे आगे रहे।

सोशल मीडिया पर राणा दग्गुबाती-मिहिका की शादी की रस्मों की तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों की हल्दी और मेंहदी की रस्म हो चुकी है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खुद स्टार्स ने शेयर भी की है। बता दें दोनों ने लॉकडाउन में 21 मई को सगाई की थी और दोनों ने इसी साल शादी करने का तय किया था।

बता दें बाहुबली के भल्लालदेव की होने वाली पत्नी मिहिका बजाज फिल्म इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखती हैं। वह बिजनेस वुमेन हैं। जोकि हैदराबाद में जन्मीं। वह ड्यू ड्रॉप स्टूडियो की मालकिन भी हैं। इसके अलावा मिहिका की दोस्ती बॉलीवुड एक्सेस से भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X