अक्षय कुमार ने ऋतिक रोशन को किया WISH..एकदम अलग अंदाज में

By Shweta

Recommended Video

Hrithik Roshan Birthday: Ex wife Sussanne shares ROMANTIC B'day wish | FilmiBeat

आज ऋतिक रोशन अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश विदेश से उनके फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं जिन्हें पूरा बॉलीवुड बहुत ही ज्यादा प्यार देता है। ऋतिक रोशन को जन्मदिन पर वैसे तो कई स्टार्स ने विश किया लेकिन सबसे खास विश अक्षय कुमार का रहा।

जी हां अक्षय कुमार ने ऋतिक रोशन को बहुत ही प्यारे और मजेदार अंदाज में विश किया। दरअसल अक्षय कुमार ऋतिक रोशन के पड़ोसी हैं और दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

akshay-kumar-wishes-hrithik-roshan-on-his-birthday

पहले भी अक्षय कुमार की रुस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो जब रिलीज हुई थी तब दोनों के बीच मनमुटाव की खबर आई थी लेकिन तब अक्षय कुमार ने कहा था कि "जो हो रहा है उनकी बिल्डिंग , उनके घर में हो रहा है।" अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन पड़ोसी हैं और वहीं सुजैन खान और ट्विंकल खन्ना भी काफी अच्छे दोस्त हैं।

फिलहाल अक्षय कुमार की पैडमैन रिलीज के लिए तैयार है तो ऋतिक रोशन आनंद कुमार की सुपर 30 की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X