..................... Akshay Kumar wishes his Anari brother Saif Ali Khan happy birthday in a true blue bro style | अक्षय कुमार ने अपने अनाड़ी दोस्त सैफ अली खान को यूं किया विश - Hindi Filmibeat

अपने अनाड़ी भाई सैफ अली खान को अक्षय कुमार ने किया खिलाड़ी तरीके से जन्मदिन पर विश, देखिए वीडियो

सैफ अली खान, 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके खास दोस्त अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए सैफ अली खान को बेहद मज़ेदार तरीके से विश किया है। अक्षय कुमार, अपने और सैफ अली खान के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर थिरकते हुए दिखाई दिए।

अक्षय कुमार ने लिखा, इस गाने के साथ मैं अपने साथी सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई देता हूं। हर मस्ती में मेरा साथ देने वाला। भले ही वो सोशल मीडिया पर नहीं है लेकिन मुझे पता है कि उस तक ये बधाई पहुंच जाएगी।

akshay-kumar-wishes-his-anari-brother-saif-ali-khan-happy-birthday-in-a-true-blue-bro-style-video

दिलचस्प है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान का साथ सालों पुराना है। 90 के दशक में दोनों Bromance का दूसरा नाम बन चुके थे। बल्कि, अक्षय और सैफ अली खान की एक्टर्स की वो पहली जोड़ी थे जो जोड़े के तौर पर परदे पर आने लगे थे।

1994 में बनी जोड़ी

1994 में बनी जोड़ी

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी बनी 1994 में यश चोपड़ा की फिल्म ये दिल्लगी के साथ। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने दो भाईयों का किरदार निभाया था। इस फिल्म की हीरोइन थीं काजोल। ये फिल्म एक लव ट्राएंगल थी।

मैं खिलाड़ी तू खिलाड़ी ने दिलाई सफलता

मैं खिलाड़ी तू खिलाड़ी ने दिलाई सफलता

इसके बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान, इसी साल फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में एक साथ दिखाई दिए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और साथ ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान के ब्रोमांस को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। तब तक दोनों ही एक एक्टर्स एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे थे।

बॉलीवुड के नई जोड़ी बने

बॉलीवुड के नई जोड़ी बने

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस फिल्म का नाम पहले 'एक अनाड़ी एक खिलाड़ी' रखा गया था जिसे बदलकर मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी रखा गया। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी 1991 में आई हॉलीवुड फिल्म द हार्ड वे की रीमेक थी जिसमें माइकल जे फॉक्स और जेम्स वुड्स थे।

सलमान और अजय से मिली थी फिल्में

सलमान और अजय से मिली थी फिल्में

इस फिल्म में सैफ अली खान के रोल के लिए पहली पसंद सलमान खान थे लेकिन सलमान खान इस फिल्म डेट्स की वजह से नहीं कर पाए वो उस वक्त चार और फिल्में कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म ये दिल्लगी में सैफ का रोल पहले अजय देवगन को ऑफर किया गया था लेकिन अजय ने अक्षय के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

अक्षय को करियर के लिए दिया धन्यवाद

अक्षय को करियर के लिए दिया धन्यवाद

कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अक्षय कुमार को अपने करियर की सफलता का श्रेय दिया। सैफ ने बताया जब उनकी कोई फिल्में नहीं चल रही थीं तब उन्होंने अक्षय के साथ जोड़े में कई फिल्में कीं और वो सब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलीं। अक्षय की इमेज एक्शन और रफ - टफ स्टार की थी और मेरी इमेज क्यूट स्टार की। हम दोनों एक दूसरे को पूरा करते थे और इस बात का एहसास हमें आज तक है और इसलिए हम दोनों एक दूसरे के आज भी शुक्रगुज़ार हैं।

लव स्टोरी के साक्षी

लव स्टोरी के साक्षी

अक्षय कुमार, सैफ और करीना कपूर खान जब टशन शूट कर रहे थे तो उनकी लव स्टोरी के बारे में सबसे पहले अक्षय कुमार को ही पता चल था। लेकिन एक अच्छे दोस्त की तरह, अक्षय कुमार ने ये सीक्रेट केवल अपने तक ही रखा था।

साथ में देखने का इंतज़ार

साथ में देखने का इंतज़ार

टशन के बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार एक साथ परदे पर नहीं दिखाई दिए। हालांकि दोनों को ही साथ में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित ज़रूर होंगे। उम्मीद है कि अक्षय की इस बढ़िया विश के बाद किसी ना किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर का दिमाग इस सुपरहिट जोड़ी को वापस कास्ट करने के लिए चल पड़ा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X