रक्षाबंधन के सेट से भूमि पेडनेकर की रोती हुई तस्वीर के साथ अक्षय कुमार ने मनाया उनका 32वां जन्मदिन

अक्षय कुमार की टॉयलेट: एक प्रेम कथा को-स्टार भूमि पेडनेकर, 18 जुलाई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार ने भूमि के साथ अगली फिल्म रक्षाबंधन के सेट से अपनी और भूमि की एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में भूमि पेडनेकर कहीं रोती हुई नज़र आ रही हैं जबकि अक्षय उन्हें परेशान कर रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा - अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं कि ये जन्मदिन वाली लड़की हंसती रहे। पर ये समझ चुकी है कि अब ये एक और साल बूढ़ी हो गई है। चिंता मत करो भूमि तो बुढ़ापे के साथ समझदार होती जा रही हो।

akshay-kumar-wishes-bhumi-pednekar-s-birthday-by-sharing-exclusive-crying-picture-from-rakshabandhan

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर आनंद एल राय की अगली फिल्म रक्षाबंधन में नज़र आने वाले हैं और फिल्म की शूटिंग चल रही है। अक्षय कुमार को धन्यवाद देते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा - आप मेरे फेवरिट इंसान हैं। ये तो खुशी के आंसू हैं। क्योंकि आपके साथ कभी कोई उदास मूमेंट होता ही नहीं है।

अपने जन्मदिन पर IANS से बातचीत करते हुए भूमि पेडनेकर ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे फैन्स अगर मुझे जन्मदिन का तोहफा देना चाहते हैं तो हमारी पृथ्वी के लिए कुछ करना शुरू करें। समझिए कि हम क्या गलतियां कर रहे हैं, उन्हें सुधारिए और पृथ्वी को वापस ठीक कीजिए।

करियर की अलग शुरूआत

करियर की अलग शुरूआत

भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरआत की थी यशराज फिल्म्स की दम लगा के हईशा के साथ। इस फिल्म में भूमि संध्या नाम की एक ज़्यादा वज़न वाली लड़की की भूमिका में दिखाई दी थीं। इस फिल्म के बाद भूमि ने अपनी सेहत पर इतनी मेहनत कर डाली थी कि उनका नया लुक देखकर हर कोई चौंक गया था।

अक्षय कुमार का मिला साथ

अक्षय कुमार का मिला साथ

अपने करियर की दूसरी ही फिल्म में भूमि पेडनेकर को साथ मिला अक्षय कुमार। भूमि, अक्षय कुमार के साथ श्रीनारायण सिंह की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में दिखाई दी। इस फिल्म की सफलता ने भूमि को नई खेप की शानदार एक्ट्रेस की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया।

यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर

यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर

दम लगाके हईशा की रिलीज़ से पहले, भूमि पेडनेकर यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर थीं। संध्या के रोल के लिए उन्होंने हीरोइनों के ऑडीशन के लिए एक वीडियो बनाया था। जब कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने ये वीडियो देखा तो तय कर लिया कि फिल्म की हीरोइन तो भूमि पेडनेकर ही होंगी।

फिटनेस की शौकीन भूमि

फिटनेस की शौकीन भूमि

दम लगा के हईशा के लिए भी भूमि का वज़न परफेक्ट नहीं था। उन्होंने फिल्म के लिए और वज़न बढ़ाया था और फिल्म खत्म होते ही झटपटप वज़न कम करने में जुट गई थीं। पहली बार वो दर्शकों के सामने, दम लगा के हईशा के प्रमोशन में नज़र आई थीं।

आयुष्मान खुराना का साथ

आयुष्मान खुराना का साथ

पहली फिल्म के साथ भूमि को आयुष्मान का ऐसा साथ मिला कि दोनों ने दो और सफल फिल्में कीं। इनमें से पहली फिल्म थी शुभ मंगल सावधान। Erectile Dysfunction पर बनी ये फिल्म समाज के कई गुप्त मुद्दों पर साफ साफ बात करती दिखाई दी थी।

सोनचिड़िया की डाकू

सोनचिड़िया की डाकू

इसके अलावा, भूमि पेडनेकर, अभिषेक चौबे की सोनचिड़िया में चंबल की एक डाकू की भूमिका में दिखाई दी थीं। इस फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी लेकिन फिल्म की काफी तारीफ हुई थी और भूमि ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी।

एक और दमदार किरदार

एक और दमदार किरदार

फिल्म सांड की आंख में भूमि पेडनेकर हरियाणा की मशहूर शूटर दादी की भूमिका में दिखी थीं। ये उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा रिस्क था लेकिन भूमि ने इस भूमिका में लोगों का दिल जीता था। हालांकि, फिल्म में एक 30 साल की एक्टर को 60 साल की दादी के रोल के लिए कास्ट करने पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

फिर से मिली आलोचना

फिर से मिली आलोचना

इसके बाद भूमि पेडनेकर एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ बाला में नज़र आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो गई लेकिन भूमि को एक बार फिर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। भूमि ने एक दबे रंग की लड़की की भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्होंने बेहद डार्क रंग का मेकअप किया था।

प्रोड्यूसर अक्षय का साथ

प्रोड्यूसर अक्षय का साथ

भूमि ने करियर में केवल सफल फिल्में की। इन फिल्मों पति, पत्नी और वो, लस्ट स्टोरीज़, डॉली - किटी और वो चमकते सितारे जैसी फिल्में कीं। वहीं अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी दुर्गामती में भी नज़र आईं। इन सभी फिल्मों में भूमि के काम की काफी तारीफ हुई।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

भूमि पेडनेकर के पास इस समय तीन फिल्में हैं। पहली विकी कौशल के साथ मिस्टर लेले, दूसरी राजकुमार राव के साथ बधाई दो और तीसरी अक्षय कुमार के साथ रक्षाबंधन। तीनों ही फिल्म में भूमि की भूमिकाएं बिल्कुल अलग हैं और वो कोरोना काल के बाद अब दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X