..................... Akshay Kumar wished Amitabh on twitter, 70 साल के जवान अमिताभ को अक्षय कुमार की मुबारकबाद - Hindi Filmibeat

70 साल के जवान अमिताभ को अक्षय कुमार की मुबारकबाद

बॉलीवुड के लिजेंड अमिताभ बच्चन को उनके ७० वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बॉलीवुड की हर एक बड़ी हस्ती आगे आ रही है। इन्हीं हस्तियों में से एक है बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार। अक्षय कुमार ने अपने सोअसिअल नेट्वोर्किंग साईट ट्विट्टर के ज़रिये अमिताभ को उनके जन्मदिन की बधाई दी है और साथ ही उनके सभी फैन्स को भी इस शुभ अवसर पर अमिताभ को अपनी शुभकामनाए देने को कहा है।

अक्षय कुमार ने ट्विट्टर पर अमिताभ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है उस इंसान को जिसे हम आज तक सर उठा कर देखते आए हैं सिर्फ उसकी हाईट की वजह से ही नहीं बल्कि उनके कामों की वजह से भी, ७० साल के इस यंग लिजेंड को जिसके १७० करोड़ से भी ज्यादा फैन फोलोविंग है को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो। सिर्फ अक्षय कुमार ने ही नहीं बल्कि प्रिटी ज़िंटा ने भी अमिताभ को बर्थडे की बधाई देते हुए लिखा है "हैप्पी बर्थडे अमित जी, थैंक यू कल रात की पार्टी के लिए, मुझे आपकी कविता, खाना, शो सबकुछ बहुत पसंद आया।"

Akshay Kumar wished Amitabh on twitter

अमिताभ के फैन्स सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स भी हैं। कल रात १२ बजे से ही अमिताभ को बधाई देने के लिए हर कोई ट्विट्टर, फेसबुक पर अपने सन्देश पहुँचाने शुरू कर दिए। सनी लेओने से लेकर शाहरुख़ खान, प्रीटी ज़िंटा, काजोल, अजय देवगन, विद्या बालन, दिलीप कुमार जैसे बड़े बड़े बॉलीवुड स्टार्स अमिताभ के जन्मदिन को लेकर उत्साहित हैं। कल रात अमिताभ के जन्मदिन की आलिशान पार्टी में भी बॉलीवुड के सभी बड़े बड़े सितारे पहुंचे थे और उस फंकशन के दौरान अमिताभ ने एक खुबसूरत कविता भी सुने जिसे सुन सभी ने अमिताभ की तारीफ की। एक और जहाँ रेखा अमिताभ के जन्मदिन के इस ग्रांड पार्टी से नदारद थीं वहीँ अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय ने पहली बार अपनी बेटी आराध्या का चेहरा पूरी दुनिया के सामने दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X