अक्षय कुमार के साथ बन गई सारा अली खान की जोड़ी- ये साउथ सुपरस्टार भी आएगा नजर?
साल 2019 का अंत और साल 2020 की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई है और इस समय एक के बाद एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहीं हैं। लेकिन इस समय एक शानदार खबर आ रही जिसको सुनकर आप चौंक सकते हैं। पता चला है कि अक्षय कुमार अब अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अभिनेत्री सारा अली खान नजर आने वाली हैं। खबर तो यहां तक है कि इस फिल्म में उन दोनो के साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष भी नजर आएंगे।
धनुष को उत्तर भारत में भी काफी पहचान मिली हुई है। खबर है कि इस ये फिल्म फिल्ममेकर आनंद एल राय की है और हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इसको साइन किया है। इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष भी हैं।

जी हां, महज दो फिल्मों में नजर आईं सारा अब अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब अक्षय, सारा और धनुष की तिकड़ी साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नही आया है लेकिन जल्द ही तीनों की इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी। फिलहाल फिल्म किस तरह से सब्जेक्ट पर आधारित होगी ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए 2020 में आने वाली कुछ फिल्म की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications