सूर्यवंशी का क्यों शुरू नहीं किया अक्षय कुमार ने प्रमोशन,अभी इस काम में हैं बिजी- 21 अक्टूबर से शुरू होगा मिशन

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। रोहित शेट्टी की टीम ने कमर कस ली है और जमकर प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। हाल में ही रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ सूर्यवंशी को प्रमोट करने पहुंचे। लेकिन यहां अक्षय कुमार नदारद रहे।

इसकी वजह है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की ऊटी में शूटिंग कर रहे हैं। हाल में ही जैकलीन फर्नांडिस ने अक्षय कुमार के साथ सेट से तस्वीर शेयर की थी। अक्षय कुमार और पूरी टीम का स्लो प्रमोशन स्ट्रैटजी देखकर सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी को जमकर टैग भी किया गया।

Akshay Kumar

बीते दिन ट्विटर पर सारा दिन वेक अप रोहित शेट्टी ट्रेंड करता रहा। फैंस ने फिल्ममेकर से गुहार लगाई कि अब आखिरकार सूर्यवंशी रिलीज हो रही है तो टीम को जमकर प्रमोट करना चाहिए।

सूर्यवंशी के लिए ये डेट ही क्यों चुनी

सूर्यवंशी के लिए ये डेट ही क्यों चुनी

इन सभी को देखते हुए आखिरकार अक्षय कुमार ने 21 अक्टूबर फाइनल डेट बता दी है, जब वह प्रमोशन करते नजर आएंगे। अब सवाल ये उठ रहे थे कि आखिर 21 अक्टूबर की तारीख ही सूर्यवंशी को प्रमोट करने के लिए क्यों चुनी।

अक्षय कुमार की मां का निधन

अक्षय कुमार की मां का निधन

इस बारे में बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट का कहना है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 10 सिंतबर को निधन हो गया था। 20 अक्टूबर को उनके निधन को चालीस दिन पूरे हो रहे हैं। ऐसे में परंपरा होती है कि इस मौके पर कुछ कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जहां अनुष्ठान आदि किए जाते हैं।

सूर्यवंशी का प्रोमो

सूर्यवंशी का प्रोमो

हाल में ही सूर्यवंशी का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया। जिसमें अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आए। तीनों ने ही दर्शकों को थिएटर में फिल्म देखने की अपील की।

अक्षय कुमार की गोरखा

अक्षय कुमार की गोरखा

सूर्यवंशी के अलावा अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। जिन्हें लेकर वह खासा बिजी चल रहे हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी नई फिल्म गोरखा का ऐलान किया। इसका फर्स्ट लुक भी फैंस को देखने को मिला।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

सूर्यवंशी और गोरखा के अलावा अक्षय कुमार के पास अतरंगी रे, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, मिशन सिंड्रेला, रामसेतु से लेकर ओह माय गॉड 2 जैसी ढेर सारी फिल्में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X