अक्षय कुमार इस दिन से फिर शुरु करेंगे रामसेतु की शूटिंग? नुसरत भरूचा निभा रहीं हैं ये दमदार किरदार!
सुपरस्टार अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नुसरत भरूचा इस समय फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चा में चर रहीं हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म की शूटिंग शुरु हुई थी। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इसको पूरी तरह से बंद करना पड़ा था। इसके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे और उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि जैकलीन और नुसरत निगेटिव पाए गए थे।
हालांकि अब अक्षय कुमार पूरी तरह से सही हो चुके हैं। अब फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है। पता चला है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की ये फिल्म अगले महीने यानि 4 जून से फिर शुरु होगी।

जहां से फिल्म रुकी थी फिल्म की शूटिंग दोबारा जारी की जाएगी। इसके अलावा नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज के किरदार को लेकर एक खुलासा हुआ है।

अक्षय कुमार की पत्नी
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो नुसरत भरूचा अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाती हुईं नजर आने वाली हैं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज इस फिल्म में अक्षय कुमार की रिसर्च टीम का हिस्सा हैं जो कि उनको असिस्ट करती हैं।

मार्च 30 को फ्लोर पर आई
फिल्म बीते मार्च 30 को फ्लोर पर आई थी और इसके साथ ही अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने आया था। फैंस का मानना है कि ये फिल्म काफी दमदार कलेक्शन करने वाली है।

सूर्यवंशी
हालांकि अक्षय कुमार की एक फिल्म सूर्यवंशी आज भी रिलीज के लिए इंतजार में है और लोग थिएटर खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय पृथ्वीराज और बेल बॉटम जैसी फिल्म का भी हिस्सा हैं और काफी जल्दी फिल्म रिलीज होंगी।

ओटीटी पर रिलीज हुई थी
आखिरी बार उनको फिल्म लक्ष्मी में देखा गया था और ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications