'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन बाहर, सामने आयी चौंकाने वाली रिपोर्ट, अक्षय कुमार के साथ जान्हवी कपूर !
करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर सबसे बड़ी खबर ये रही है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।कार्तिक आर्यन के फिल्म से बाहर जाने की वजह पर मेकर्स और एक्टर की तरफ से कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है। इस बीच दोस्ताना 2 को लेकर विकी कौशल और राजकुमार राव का भी नाम सामने आया है।
इस पर अभी तक कोई तय जानकारी नहीं आयी है कि आखिर वो एक्टर कौन होगा जो कि कार्तिक आर्यन को इस रोमांटिक कॅामेडी फिल्म में कार्तिक आर्यन को रिप्लेस करेगा? वहीं मीडिया रिपोर्ठ में अब नाम सामने आ रहा है अक्षय कुमार का।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन की केसरी और गुड न्यूज के बाद करण जौहर ने एक बार फिर से अक्षय कुमार पर अपना भरोसा जताया है। हालांकि ये खबर कितनी सही है इस पर अभी कुछ बोला नहीं जा सकता। रिपोर्ट में ये भी बता दिया गया है कि कब अक्षय कुमार दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











