इंतजार....क्योंकि आपके सामने आ रहे हैं जादूगर अक्षय कुमार!
बॉलीवुड में बॉयोपिक का क्रेज सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस कड़ी में एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम जुड़ने वाला है। और वह हैं खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार। जी हां, अक्षय कुमार महान् जादूगर पीसी सरकार के बॉयोपिक में नजर आने वाले हैं।
इंटरनेंमेंट में दर्शकों को जीभर कर हंसाने के बाद अब अक्षय लोगों को अपनी जादूगरी दिखाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे शौमिक सेन। आपको बता दें, पी सी सरकार को अपनी जादूगरी के लिए अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता था।
बताया जा रहा है कि, अक्षय ने पहले इसमें खासा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, लेकिन निर्देशक के समझाने पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दिया।
पी सी सरकार के बेटे, पीसी सरकार जूनियर ने भी निर्देशक को इस प्रोजेक्ट के हामी भर दी है। लिहाजा, लगता है कि अब जल्द ही अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर जादू के खेल दिखाने वाले हैं। वैसे, हमें भी इस दिलचस्प कहानी का इंतजार रहेगा। क्योंकि जादूगरी को लेकर शायद ही हमारे बॉलीवुड ने ज्यादा फिल्में बनाई हैं। अमिताभ बच्चन की जादूगर और रितिक की गुजारिश के बाद निर्देशकों ने इस ओर से दिलचस्पी हटा ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
