ALERT: अक्षय और शाहरूख करने जा रहे हैं एक धमाकेदार फिल्म
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार और शाहरूख खान दो ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनसे कुछ भी करवा लो वो बेहतरीन ही करते हैं। लेकिन जो खबर हमें दिखी है वो तो वाकई काफी धमाकेदार है। फिल्मफेयर का नया कवर लॉन्च हो चुका है लेकिन इसमें निकला एक तगड़ा सरप्राईज़।
सरप्राइज़ ये है कि आने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक में अक्षय कुमार किसी फिल्म में एक गे का किरदार निभाने वाले हैं और शाहरूख खान एख बौने का। अभी तक किसी ने भी इस जानकारी के बारे में और नहीं बताया है और ये फिल्मफेयर का लेटेस्ट स्कूप है।
[बजरंगी भाईजान Vs बेबी....सलमान या अक्षय कौन है असली हीरो!]
इसका मतलब है कि शाहरूख खान और अक्षय कुमार आने वाले दिनों में कुछ बेहतरीन करने की तैयारी में लग गए हैं। हो गया ना अगले साल का इंतज़ार और भी मुश्किल। वैसे इन फिल्मों की जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है। इसलिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
['दृश्यम' के साथ अजय देवगन करेंगे शाहरूख को पीछे]


Click it and Unblock the Notifications


