अक्षय कुमार की Good News से बड़ा खुलासा- ऐसा होगा सुपरस्टार का किरदार!
सुपरस्टार अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं और इस समय हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म गुड न्यूज की। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान नजर आने वाली है। काफी समय के बाद इस पुरानी जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस समय अक्षय कुमार के किरदार को लेकर एक खुलासा हुआ है जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे।
पता चला है कि इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार एक कार डीलर के रोल में नजर आने वाले हैं जो कि काफी इंट्रस्टिंग साबित होने वाला है। करीना कपूर खान उनकी पत्नी के रोल में होंगी और दोनो को शादी के करीब 7 साल के बाद पहला बच्चा होता है।

फिल्म साउथ दिल्ली के अक्षय कुमार काफी ज्यादा अमीर दिखाएगे जाएंगे। इसके अलावा खबर है कि फिल्म दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी एक पंजाबी फैमिली दिखाई जाएगी जो कि किसी पंजाबी रैपर के काफी बड़े फैन होंगे।
इस फिल्म को राज मेहता निर्देशित कर रही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फिलहाल फिल्म को लेकर दोनो काफी ज्यादा मेनहत कर रहे हैं। अक्षय कुमार इसके अलावा फिल्म हाउसफुल 4, लक्ष्मी बम और बच्चन पांडे को लेकर काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











