तो क्या रवीना टंडन के कारण अक्षय कुमार ने किया Nach Baliye 9 में जाने से इंकार !
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और विद्या बालन की मल्टी स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म की टीम ने इसके प्रमोशन की शुरुआत कर दी है। हालांकि टीवी पर प्रमोशन करने के लिए केवल चुनिंदा शो को ही चुना गया है। अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ मिशन मंगल के लिए 'द कपिल शर्मा शो' पर आने वाले हैं।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने मिशन मंगल के प्रमोशन के लिए नच बलिए 9 पर जाने से इंकार कर दिया है। जिसके पीछे की वजह काफी चौंकाने वाली है।

ऐसा माना जा रहा है कि अक्षय कुमार मिशन मंगल के प्रमोशन के लिए पूरी स्टार कास्ट के साथ सलमान के शो नच बलिए 9 पर जाने के पक्ष में नहीं हैं। इसकी वजह रवीना टंडन बताई जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications