अक्षय कुमार नहीं जाएंगे अयोध्या, क्या पीएम मोदी ने नहीं दिया खिलाड़ी कुमार प्रतिष्ठा का न्यौता?

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज सुबह से ही पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते दिन से ही लगातार देश विदेश से लोग पहुंच रहे हैं और इस लिस्ट में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं।
राजनेता से लेकर क्रिकेटर और धर्मगुरुओं से लेकर विभिन्न राज्यों के लोग इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर सामने आ रही है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
पता चला है कि वो अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन का हिस्सा नहीं बनेंगे। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या पीएम मोदी के द्वारा खिलाड़ी कुमार निमंत्रण नहीं भेजा गया है?
क्यों शामिल नहीं होंगे अक्षय कुमार?
ईटाइम्स के मुताबिक अक्षय कुमार प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिला है लेकिन वो अपने काम के चलते इस दिन अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं। पता चला है जॉर्डन में हैं और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं।
ईटाइम्स ने लिखा है, ''अक्षय कुमार ने समारोह के आयोजक को फिल्म के निर्माताओं के साथ अपनी पूर्व प्रतिबद्धता के बारे में बताया है और चूंकि यह एक संयोजन शूट है, इसलिए वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।''
हालांकि इसको लेकर अक्षय कुमार की तरफ से किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है। सभी लोग हैरान थे अक्षय कुमार जिन्होने राम सेतु जैसी फिल्म बनाई और जमकर मंदिर को प्रमोट किया वो इसका हिस्सा क्यों नहीं बन रहे हैं।
कौन कौन सा सितारा पहुंच रहा है अयोध्या
इंडस्ट्री में खानों की बात की जाए तो उनको प्रतिष्ठा का न्यौता नहीं मिला है। लेकिन अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल जैसे सेलेब्स इसके लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। इन सबकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैँ। ये तो तय है कि आज का दिन सभी राम भक्तों के लिए किसी दिवाली से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications