अक्षय कुमार को मिला झटका, अजय देवगन ले गए लाइमलाइट, 2018 की आखिरी ब्लॉकबस्टर

इस दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं में से एक फिल्म हैं रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा। ये फिल्म सुर्खियों में तो ट्रेलर रिलीज के बाद से ही है लेकिन हाल ही में इसे लेकर एक दिलचस्प खबर आई थी। ये खबर फिल्म में एक सुपरस्टार के कैमियो लेकर थी। जी हां! हाल ही में सामने आया था कि सिंबा में अजय देवगन के अलावा एक्टर अक्षय कुमार भी कैमियो करते नजर आएंगे लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है वो फैंस का दिल तोड़ देगी।

[140 करोड़ पर सलमान, आगे निकले ये सुपरस्टार, बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी फिल्में]

रिपोर्ट्स के मुतिबक इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार छोटे से रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा था कि रोहित शेट्टी इस कैमियो के जरिए अक्षय कुमार के साथ ऐने वाली फिल्म का ऐलान कर देंगे। ये कैमियो आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक होगा। अब इन सारी खबरों पर एक साथ विराम लग गया है। और ऐसा करने वाले खुद रोहित शेट्टी हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 'मैंने अजय देवगन और गोलमान ब्वॉयज को ले लिया है और कितनों को लूं फिल्म में'.. वहीं अक्षय के साथ फिल्म पर उन्होंने कहा कि 'अभी सिर्फ बात चल रही है कुछ भी तय नहीं हुआ है.. देखते हैं'

akshay-kumar-will-not-be-in-simmba-confirms-director-rohit-shetty

ये खबर अक्षय कुमार के फैंस को निराश कर सकती है। बहरहाल आपको बता दें कि सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और जीरो से मिली निराशा को देखते हुए ये माना जा रहा है कि सिंबा इस साल की आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो सिंबा 100 करोड़ क्लब में रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म होगी। वहीं, यह उनकी लगातार दसवीं हिट फिल्म होगी। बता दें, रोहित बॉलीवुड के सबसे सफल डाइरेक्टर्स में शुमार हैं.. यहां खुद देंखे आंकड़ा-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X