सलमान खान को किया फाइनल.. तो अक्षय कुमार ने हमेशा के लिए किया REJECT
गुलशन कुमार बॉयोपिक काफी समय से अफवाहों में घिरी नजर आ रही है। अक्षय कुमार के साथ टीसीरिज ने इस सफर की शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात आकर टिक गई। अक्षय स्क्रिप्ट से बिल्कुल संतुष्ट नहीं थे। लिहाजा, काफी समय से टाल मटोल चल रही है।
सलमान के बाद.. इन दो स्टार्स ने भी लटका दी.. 'नो एंट्री में एंट्री'
बहरहाल, कुछ ही दिनों पहले प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बयान दिया है कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। और वह इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार से भी बड़ा स्टार साइन करेंगे। बता दें, फिल्म को आमिर खान भी को- प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, अक्षय के जाते ही फिल्म से सलमान खान का नाम भी जुड़ने लगा।

लिहाजा, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार इन बातों से बेहद खफा हैं और आने वाले सालों में अब टी सीरिज की कोई फिल्म साइन नहीं करेंगे। बता दें, अक्षय ने टीसीरिज को अपनी फीस भी लौटा दी है। वहीं, कुछ सूत्रों का कहना है कि अक्षय अब इस फिल्म से आगे बढ़ चुके हैं उन्हें अब इस बॉयोपिक से कोई मतलब नहीं।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications