Clash- अल्लू अर्जुन से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, 'खेल खेल में' होगी इस दिन रिलीज, किसको होगा नुकसान?

अक्षय कुमार काफी समय से एक हिट की तलाश में है। इस वक्त उनकी एक फिल्म को लेकर चर्चा है जिसमें वो तापसी पन्नू, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान के साथ नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म का टाइटल 'खेल खेल में' हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिर से अक्षय कुमार एक गलती करने वाले हैं जो कि उनपर ही भारी पड़ने वाली है। खबरें हैं कि अक्षय कुमार की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 से क्लैश करने वाली है।
जी हां, खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और अब इस स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को इसे सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। हालांकि इसका ऐलान पहले ही चुका है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म इस दिन थिएटर्स में आएगी। टी-सीरीज़ के आधिकारिक हैंडल पर इसका ऐलान किया गया है।
पोस्ट में लिखा, "इस स्वतंत्रता दिवस पर, हँसी, नाटक और ढेर सारी मस्ती की पागल दुनिया में कदम रखें! अपने कैलेंडर में 15 अगस्त, 2024 को चिह्नित करें जब #KhelKhelMein सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
फिल्म से हैं काफी उम्मीदें
मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित, कॉमेडी-ड्रामा को लेकर अक्षय कुमार से काफी उम्मीदे हैं। वो अपनी कुछ पुरानी को-एक्ट्रेसेस के साथ दिखेंगे। इसके पहले वाणी कपूर ने बेल बॉटम तापसी पन्नू ने नाम शबाना और और मिशन मंगल में उनके साथ काम किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कैसी साबित होती है।
पुष्पा 2
उधर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर तैयार हैं। ऐसा कहा जा रहा कि फिर से कमाई के कुछ नए रिकॉर्ड्स बनने वाले हैँ। इस वक्त साउथ सिनेमा पूरी तरह से बॉलीवुड पर हावी नजर आता है।


Click it and Unblock the Notifications