अक्षय बनेंगे चोरों के सरगना

Akshay Kumar
अक्षय कुमार अब चोरी करेंगे जी हां ये सट है जल्द ही अक्षय एक नयी फिल्म के लिए काम करने वाले हैं इस फिल्म में 1987 के ओपेरा हाउस जूलरी थेफ्ट को दिखाया जाएगा और अक्षय ही इस चोरी को अंजाम देंगे।

नीरज ने ए वेडनसडे फिल्म बनाई है उसके बाद उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर नहीं आई। वह चाहते थे कि कोई अच्छी कहानी मिले ताकि वो उसपर मेहनत कर सके। लगभग डेढ़ साल तक फिल्म की कहानी पर काम करने के बाद नीरज अगली फिल्म के लिए तैयार है।

इस फिल्म की कहानी 1987 के ओपेरा हाउस जूलरी रॉबरी पर बनायी गयी है। इस रॉबरी में 26 लोगों ने मुंबई के ओपेरा हाउस स्थित एक फेमस जूलरी के यहां इनकम टैक्स के बहाने छापे मारी की और अपने साथ लाखों की जूलरी ले चंपत हो गए थे।

खबर आई है कि इस फिल्म के साथ कई स्टार्स जुड़ना चाहते हैं, लेकिन नीरज ने इसके लिए अक्षय का नाम फाइनल किया है। फिल्म में अक्षय कुमार का नाम मिस्टर कुमार होगा और वह चोरों के इस गिरोह का मास्टर माइंड होंगे।

इसी के साथ ही आने वाला साल अक्षय की ही फिल्मों के नाम रहने वाला है 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2', 'राउडी राठौड़' और 'खिलाड़ी 786' के साथ वह बॉक्स ऑफिस में कहर मचाने के मूड में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X