द कश्मीर फाइल्स पर ट्विंकल खन्ना का बड़ा मजाक- नेल फाइल बनाना है, भड़के लोग- दिल नहीं है क्या?
द कश्मीर फाइल्स की रिलीज को लंबा वक्त हो गया है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म से विवाद लगातार जारी है। हाल ही में अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने इसी फिल्म को लेकर अपनी मजाकिया टिप्पणी की है। जिसके बाद लोग उन्हें द कश्मीर फाइल्स जैसी भावनात्मक फिल्म का मजाक उड़ाने के लिए बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

कश्मीरी पंडितों के पलायन और हत्या पर आधारित द कश्मीर फाइल्स से जुड़ा यह कमेंट एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के लिए भारी पड़ गया है। ट्विंकल खन्ना ने द कश्मीर फाइल्स को मिल रही बेबाक प्रतिक्रिया को देखते हुए एक मजाक किया है जो कि उन्हीं पर भारी पड़ गया है। एक अंग्रेजी अखबार के लेटेस्ट कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने लिखा है कि एक निर्देशक के दफ्तर में मीटिंग के दौरान सुनने को मिला कि द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद ऐसी फिल्मों के टाइटलों की बाढ़ आ गई है।

ट्विंकल खन्ना ने लिखा
ट्विंकल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि जाहिर है कि बड़े शहरों के नाम से पहले रजिस्टर किए जा चुके हैं। लेकिन अब गरीब लोग अंधेरी फाइल्स, खार- डंडा फाइल्स यहां तक कि साउथ बॉम्बे फाइल्स जैसे नाम रजिस्टर करा रहे हैं।

क्या मेरे सहयोगी अभी खुद को फिल्ममेकर कह सकते हैं?
वह आगे लिखती हैं कि मैं केवल सोच रही हूं कि क्या मेरे सहयोगी अभी खुद को फिल्ममेकर कह सकते हैं। या इस सब फाइलिंग के साथ वो सब सच्चे राष्ट्रवादी मनोज कुमार की तरह क्लर्क बन गए हैं। कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी पर नेल फाइल जैसा कमेंट करने को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्विंकल खन्ना की बुरी तरह क्लास लगाई है।

नेल फाइल के नाम से फिल्म बनाने की सोच रही हूं
ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि वह अब नेल फाइल के नाम से फिल्म बनाने की सोच रही हैं। इसका सुझाव उन्हें मां डिंपल कपाड़िया से मिला है। डिंपल कपाड़िया ने यह सवाल किया है कि क्या यह नेल फाइल्स विनाशकारी मैनिक्योर पर तो नहीं है। ट्विंकल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोला कि हो सकता है पर यह सांप्रदायिकता के ताबूत में आखिरी कील ठोकने से कहीं ज्यादा बेहतर है।

बुरी तरह ट्रोल- क्या दिल नहीं है
यूजर्स ने कहा है कि क्या ट्विंकल खन्ना के पास दिल नहीं है। वह ऐसी बात कैसे कर सकती हैं। आपको बता दें कि 14 करोड़ के बजट में तैयार की गई द कश्मीर फाइल्स ने कमाई के लिहाज से 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

द कश्मीर फाइल्स बंपर कमाई
400 प्रतिशत से अधिक मुनाफे के साथ द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के बाद हर सप्ताह लगभग 70 से 80 करोड़ से अधिक की कमाई की है। वहीं अगर अक्षय कुमार की बात की जाए तो द कश्मीर फाइल्स को लेकर उन्होंने कहा था कि देश के दर्दनाक सच को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने सभी के सामने रखा है। अक्षय कुमार ने मजाक में यह भी कहा था कि द कश्मीर फाइल्स के कारण उनकी फिल्म बच्चन पांडे की भी कमाई नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications