ट्विंकल खन्ना ने राखी सावंत के लिए खोल दिया अपना दिल, बोलीं- मैं होती तो ये झेल नहीं सकती
राखी सावंत हमेशा से ही एंटरटेनमेंट क्वीन रही हैं। हालांकि राखी सावंत की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। राखी सावंत को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हर सुपरस्टार जानता है। कई दफा राखी सावंत की जमकर आलोचना भी हुई है। इस बीच बिग बॅास 14 के दौरान सलमान खान ने राखी सावंत की तारीफ की।
इस बार अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी राखी सावंत की भावुक होकर तारीफ की है। ट्विकंल खन्ना ने राखी सावंत की तारीफ में ये साफ तौर पर कहा है कि जो कुछ भी राखी सावंत कर सकती हैं वो वैसा नहीं कर सकती हैं। ट्विकंल खन्ना ने कहा है कि राखी सावंत सबकुछ है जो मैं नहीं हो सकती।

ट्विंकल खन्ना से अपनी तारीफ सुनने के बाद राखी सावंत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। राखी सावंत ने ट्विंकल खन्ना को अपने अंदाज में शुक्रिया बोला है। इसके लिए राखी सावंत ने एक डांस वीडियो भी शेयर किया है जो कि काफी तेजी से देखा जा रहा है। ट्विकंल खन्ना ने राखी सावंत की तारीफ करते हुए ट्विक इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

ट्विंकल खन्ना ने लिखा है कि राखी सावंत वो सबकुछ है जो मैं नहीं
ट्विंकल खन्ना ने लिखा है कि राखी सावंत वो सबकुछ है जो मैं नहीं हो सकती। इसके लिए मैं उन्हें प्यार करती हूं। सालों से लोगों द्वारा मजाक का पात्र बनने के बाद भी राखी सावंत ने खुद को काफी मजबूत रखा है। राखी की जगह अगर ट्विंकल होती तो शायद ये सब झेल नहीं सकती थी। ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा कि मैं खुद को मीयरकैट की तरह गड्डे में छिपा लेतीं और बाकी की जिंदगी ऐसे ही बिता लेती। लेकिन राखी का जब मजाक उड़ाया जाता है तो वो शर्मिंदा नहीं होतीं।

राखी सावंत के लिए भावुक ट्वि्ंकल खन्ना
हम उन पर जितना हंस सकते हैं, वो भी हंसती हैं। राखी ने जिस तरह अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकाला है। इस गला काटने वाली इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। वो तारीफ के लायक हैं। राखी सावंत के लिए ट्वि्ंकल खन्ना ने ये भी लिखा है कि वो कभी भी ऐसा नहीं कर सकतीं जो राखी सावंत ने किया है। ट्विंकल खन्ना के इस नोट पर राखी सावंत ने भावुक होकर लिखा है कि थैंक्यू सो मच ट्विंकल खन्ना और ट्विक इंडिया आपने अपना कीमती वक्त से समय निकालकर मेरे लिए इतनी अच्छी बातें लिखीं।

राखी सावंत ने किया इस अंदाज में शुक्रिया
मैं हमेशा से वन वुमन आर्मी फाइटिंग पर विश्वास करती हूं। चाहे मेरा मजाक बनाया गया हो या फिर ट्रोल किया गया। हर हालात में मैंने खुद को मजबूत रखा। मैं जो भी हूं उस पर गर्व है मुझे। मैं अपना और परिवार का ख्याल रख सकती हूं। लोगों का एंटरटेनमेंट करके हंसाकर मैं हर मुश्किल को पार कर सकती हूं। मैं जानती हूं कि ट्विंकल खन्ना की तरह सच्चा होने के लिए बहुत कुछ लगता है। राखी सावंत बनने के लिए लोहे का दिल लगता है।


Click it and Unblock the Notifications